Sunday, February 9, 2025

India Got Talent Shows से बच्चों को दूर ही रखना चाहिए नहीं तो आपके बच्चे रिश्तों की मर्यादाएं भूलकर हैवान बन जाएंगे।

India Got Talent Shows से बच्चों को दूर ही रखना चाहिए नहीं तो आपके बच्चे रिश्तों की मर्यादाएं भूलकर हैवान बन जाएंगे।

यह लोग हमारी आने वाली पीढ़ियों के दिमाग़ में जो भर रहे हैं इसे - 'गंदगी', 'दरिंदगी' , 'हैवानियत' जो भी कहा जाए वह कम है, छि छी छी छी कोई ऐसा सोच भी कैसे सकता है? 

समय रैना के शो पर रणवीर इलाहाबादिया कह रहा है-
"watch your parents have sex everyday of your life or would you join in once? ?" 

यह सवाल जिसके दिमाग़ में आ सकता है वह कितना बड़ा दरिंदा होगा और ये लोग ऐसा सवाल न जाने कितने करोड़ों लोगों के दिमाग़ में भर रहे हैं? 

इनसे अपने बच्चों को बचाओ नहीं तो आपके बच्चे रिश्तों की मर्यादाएं भूलकर हैवान बन जाएंगे।

ऐसे लोगों के साथ मोदी जी का मिलना जुलना जो देश के प्रधानमंत्री पद पर हो ये प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी ठेस पहुँचाता है।
जब प्रधानमंत्री इनके साथ मंच साझा करते हैं तो सीधा सीधा प्रधानमंत्री उसको प्रमोट कर रहे होते हैं। 
Sensor Board का तो कोई मतलब ही नहीं रह जाता है फिर। जब ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री ही प्रमोट करेंगे।

आश्चर्य की बात है कि मोदी जी की टीम क्या रिसर्च कर रही है? क्या वोट बैंक ही सब कुछ है? इससे आने वाले generations का road map क्या होगा? इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब आप ही बोलिए ऊपर वाले तस्वीर में जो लिखा है उसपर आपकी प्रतिक्रिया क्या होने वाली है? Comment कर ज़रूर बताए। 

राघव चड्ढा - दिल्ली चुनाव में सक्रिय रूप से नहीं दिखे? क्यूँ?


नाम: राघव चड्ढा 
पत्नी: परिणीति चोपड़ा 
काम: राजनेता
पद: राज्यसभा सांसद 
यह पद दिया किसने: अरविंद केजरीवाल 
बीमारी: आँख का इलाज़ 
ऑपरेशन : लन्दन में
समय: जब पूरी AAP जेल में थी
टैग लाइन: डर लगता है

राघव चड्ढा को AAP ने वो सब दिया जो किसी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बेटे को भी इतनी कम उम्र पर नहीं मिलता मगर 

दिल्ली चुनाव में राघव चड्ढा कहीं दिखाई नहीं दिए, जहां दिखाई भी दिए वहां थोड़े थोड़े,

AAP ने जिसे सबकुछ दिया हो, उसने उल्टा AAP को "डरी हुई आँखें" और "सहमी हुई रूह" दे पाई।

Thursday, February 6, 2025

क्या सच में भारत का डंका बज रहा है जब...?


क्या सच में भारत का डंका बज रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय घुसपैठ को हाथों में हतकड़ी और पैरों में बेड़ियाँ के बाँध कर अमेरिकी सैन्य जहाज़ से भेज दिया वो भी मोदी जी को अमेरिका जाने से कुछ दिन ही पहले? 

विमान में मिलते अपने नागरिकों से कोलंबिया के राष्ट्रपति!
अमेरिका अपने यहां के अवैध प्रवासियों को उनके विभिन्न देशों में कैदी की तरह हाथ में हथकड़ी पैर में बेड़ियां बांध कर अपने सैन्य मालवाहक जहाज C-17 से यह संदेश देने के लिए भेज रहा है कि कोई अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा तो उसका यही अंजाम होगा।

आप लोगों की जानकारी के लिये कोलंबिया की जनसंख्या मात्र 5.2 करोड़ है और विश्व में उसकी अर्थव्यवस्था 39 वें नंबर पर है। अमेरिका ने जब कोलंबिया के अमेरिकी प्रवासी लोगों को ऐसे ही मालवाहक C-17 से कोलंबिया भेजा तो वहां के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इसका विरोध किया और अमेरिकी विमान को अपने यहां उतरने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। हवा में चक्कर लगाकर C-17 अमेरिका वापस चला गया।

फिर कोलंबिया ने अपने यहां से दो पैसेंजर एरोप्लेन अमेरिका भेजा और इज़्ज़त के साथ अपने नागरिकों को अपने देश में बुलाया।

प्लेन जब कोलंबिया की राजधानी "बोगोटा" पहुंचा तो उन्हें रिसीव करने वहां के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो जहाज़ के अंदर गये और अपने उन नागरिको से कहा

"अब आप आज़ाद हैं, और अपनी मातृभूमि पर हैं, आप निराश ना हों, सरकार आपके लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर कोलंबिया में इज्ज़त की ज़िंदगी जीने में मदद करेगी"

भारत विश्व में तीसरी सबसे बड़ी 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है , परमाणु हथियार संपन्न शक्ति है,140 करोड़ की आबादी है और सबसे बड़ी बात कि हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। अफ़सोस कि हम यह ना कर सके।

Thursday, September 26, 2024

कबीर दास कौन थे? वह गुरु के सम्मान में क्या कह गए? क्या सच में कबीर दास पढ़े लिखे नहीं थे?

कबीर दास : वह कवि जो धर्म, जाती और भाषा से परे थे, वह जिन्होंने शिष्य को गुरु का मान करना सिखाया!


आप भले ही हिंदी साहित्य या हिंदी के लेखकों और कवियों से परिचित हो न हो पर संत कबीर का लिखा, ‘गुरु’ को समर्पित एक दोहा आप सभी ने ज़रूर पढ़ा या सुना होगा।

 15वीं सदी के मशहूर कवि कबीर दास की - कबीर की भाषाएँ, सधुक्कड़ी एवं पंचमेल खिचड़ी हुआ करती थी।  इनकी भाषा में आपको हिंदी भाषा की सभी बोलियों का मिश्रण मिलेगा, जिसमें राजस्थानी, हरयाणवी, पंजाबी, खड़ी बोली, अवधी तथा ब्रजभाषा सम्मिलित है।


क्या सच में कबीर दास पढ़े-लिखे नहीं थे?
कबीर पढ़े-लिखे नहीं थे यह सत्य है मग़र जीवन के अनुभवों से उन्होंने बहुत कुछ सिखा। अपनी कविताओं को वे अपने शिष्यों को सुनाते थे और उनके शिष्य उन्हें लिख देते, इसलिए उनकी कविताओं को कबीर-वाणी (कबीर का कहा हुआ) कहा जाता है।


इन्हीं वाणियों का संग्रह ” बीजक ” नाम के ग्रंथ में किया गया है, जिसके तीन मुख्य भाग हैं - 'साखी', 'सबद (पद )' और 'रमैनी'। 



हम इन्हें ऐसे संत के रूप में पहचानते हैं जिन्होंने हर धर्म, हर वर्ग के लिए अनमोल सीख दिए हैं, जिनमें से उनकी सबसे बड़ी सीख थी ‘गुरु के लिए सम्मान’ की!


___________________________________

आईये पढ़ते हैं गुरु के लिए लिखे संत कबीर के सबसे मशहूर दोहे और उनकी व्याख्या –

"गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।" 

[गुरू और गोबिंद (भगवान) एक साथ खड़े हों तो किसे प्रणाम करना चाहिए – गुरू को अथवा गोबिन्द को? ऐसी स्थिति में गुरू के श्रीचरणों में शीश झुकाना उत्तम है जिनके कृपा रूपी प्रसाद से गोविन्द का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।] 



"गुरू बिन ज्ञान न उपजै, गुरू बिन मिलै न मोष।
गुरू बिन लखै न सत्य को गुरू बिन मिटै न दोष।।" 

[कबीर दास कहते हैं – हे सांसरिक प्राणियों। बिना गुरू के ज्ञान का मिलना असम्भव है। तब तक मनुष्य अज्ञान रूपी अंधकार में भटकता हुआ मायारूपी सांसारिक बन्धनों मे जकड़ा रहता है जब तक कि गुरू की कृपा प्राप्त नहीं होती। मोक्ष रूपी मार्ग दिखलाने वाले गुरू हैं। बिना गुरू के सत्य एवं असत्य का ज्ञान नहीं होता। उचित और अनुचित के भेद का ज्ञान नहीं होता फिर मोक्ष कैसे प्राप्त होगा? अतः गुरू की शरण में जाओ। गुरू ही सच्ची राह दिखाएंगे।] 



"गुरू पारस को अन्तरो, जानत हैं सब संत।
  वह लोहा कंचन करे, ये करि लेय महंत।।" 

[गुरू और पारस के अन्तर को सभी ज्ञानी पुरूष जानते हैं। पारस मणि के विषय जग विख्यात हैं कि उसके स्पर्श से लोहा सोने का बन जाता है किन्तु गुरू भी इतने महान हैं कि अपने गुण ज्ञान में ढालकर शिष्य को अपने जैसा ही महान बना लेते हैं।] 



आपकी सबसे पसंदीदा कबीर-वाणी कौनसी है, क्या आपको यह लिखा पसंद आया। 
हमें कमेंट में लिखकर ज़रूर बताएं!

 

Monday, August 12, 2024

पीतल को सोना बताकर बेचने को क्या कहेंगे? फ्राड? बेईमानी, चोरी?

पीतल को सोना बताकर बेचने को क्या कहेंगे? 
फ्राड? बेईमानी, चोरी? 

10 रु की चीज को दस करोड़ का बताकर, बैंक में गिरवी रखके, करोड़ो कर्ज लेने वाले को क्या कहेंगे? 

हिंडनबर्ग यही बता रहा है। 
●●
जब शेयर मार्केट में किसी शेयर के दाम नकली रूप से बढ़ाये जाते है, तो आम इन्वेस्टर के फायदे के लिए नही बढ़ाये जाते। 

क्योकि कम्पनी के 25 शेयर मार्केट में है, तो 75 मालिक के पास। अगर बाजार में 25 शेयर का मूल्य सौ गुना हो जाये, तो 75 शेयर का मूल्य भी सौ गुना हो जायेगा। 

तो प्राइज बढ़ने से इन्वेस्टर की कम, मालिक की वेल्थ ज्यादा बढ़ती है। 
●●
यह वेल्थ है- शेयर
और ये शेयर है- महज एक कागज

जो कल बाजार में 10 रु का था, आज 10 करोड़ का दिख रहा है। तो मालिक अपने शेयर गिरवी रखकर, 10 करोड़ के असली नोट उठा सकते हैं। 

तो ये यह हुआ, पीतल को सोना बताकर बेचने का फ्रॉड। 
●●
और इस फ्रॉड को पकड़ कर, सजा दिलाने की जिम्मेदारी जिस संस्था की थी, उसकी कर्ता धर्ता खुद ही इस फ्रॉड में शामिल है.. 

जो फंड इन शेयरों की कीमत नकली रूप से बढा रहा था, उस फंड में इनका भी पैसा लगा है। 
यह बात हिण्डन बर्ग की नई रिपोर्ट कह रही है। 
●●
हिंडनबर्ग अपनी रिपोर्ट, पब्लिक डोमेन में मौजूद दस्तावेजों की पड़ताल करके देता है।

याने जो रिपोर्ट कम्पनियां खुद ROC के देते है। वेबसाइट में डालते है, या अन्य फर्मों से आदान प्रदान करते हैं। 

ऐसे में उसके आंकड़े अकाट्य है। कम्पनियों द्वारा स्व-स्वीकार्य हैं। उसकी रिपोर्ट के डिनायल का मतलब यह है कि वो खुद ही अपनी रिपोर्ट डिनाय कर रहे हैं। 
●●
हिन्डनबर्ग से बचाव के लिए इसके खिलाफ बोली जाने वाली मूर्खतापूर्ण बाते कुछ इस तरह की हैं...

1- यह विदेशी संस्था है। अमेरिकी है, सीआईए है, एलियन है, दुष्ट भारत से जलता है। 

जवाब- उस सब मान लिया। आंकड़े सच है, या झूठ, आप वो बताओ। सच, देशी या विदेशी नही होता। 

और अगर झूठ है, तो कम्पनी खुद झूठ बोल रही है। आखिर उसी के आंकड़े, और जानकारी तो कोट की जा रही है। 

2- हिन्दनबर्ग ऐसी रिपोर्ट के बाद शार्ट सेल करता है, पैसे कमाता है। 

जवाब- स्मगलिंग की सूचना देकर माल पकड़वाने वाले को 10% इनाम मिलता है। अब सूचना देने वाला इनाम के लालच में करता है, या देशप्रेम से ओत प्रोत होकर, यह बात बकवास है।

पुलिस को अब स्मगलर को पकड़ना चाहिए , की सूचना देने वाले को ही लालची होने का इल्जाम लगाकर खारिज कर दोगे?? 

2- ये देश की अर्थव्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश है। 

जवाब -ये बात 100% सच है। अडानी इज इंडिया, इंडिया इज अडानी। उसके शेयर गिरने से देश एकदम बर्बाद हो जाएगा। 

क्योकि वह जबरन शेयर के दाम बढ़ाकर, बढ़े दाम पर गिरवी रख के, अरबो करोड़ लोन लेता है, इसी से तो हमारी अर्थव्यवस्था चल रही है। 

वर्ना बाकी तो भड्ड है। कर्जा आकाश पर खड़ा है, रुपया पाताल में। बस अडानी ही अर्थव्यवस्था है। देश के बाकी 140 करोड़ नागरिक, लाखो फैक्ट्री, व्यापारी, कर्मचारी और 10 लाख कम्पनियां तो बस घुइयां छील रही हैं। 
●●
जो लोग बात बात पर कहते है, की फलाना खदान बिक रही है, खरीद लो, वरना न कहना कि अडानी ने खरीद लिया.. 

उनसे अनुरोध है कि पीतल जैसे शेयर को सोना बताकर, गिरवी रखवाकर दो चार लाख करोड़ का असली नोट मुझे भी दिलवा दो। सेबी से संरक्षण भी दिलवा दो। 

फिर रेल, भेल, तेल, जेल सब खरीद लूंगा, और तुमको एक हजार करोड़ कमीशन भी दे दूंगा। 
●●
दरअसल मोदी और हिंदुत्व की रक्षा करते करते ये बनबूचड़ों की जमात, कब अडानी के पन्ना प्रमुख बन गए, इन्हें पता ही न चला। 

देश के प्रमुख पदों पर चाटुकार, बेईमान, इंकम्पेटेंट और धूर्त लोग बिठाये गए हैं। एक अलग ही धूर्त लोक बना दिया गया है, जो आपस एक दूसरे के काले कारनामो का पालन पोषण करते हैं। 

और भाजपा-आरएसएस, ट्रोल और तमाम इनके टूलकिट, इस धूर्तलोक के सुरक्षाकर्मी बन गए हैं।
●●
क्या केशव बलिराम हेडगेवार ने सोचा होगा, कि वो सारा मन्त्र, यंत्र और तंत्र जो बना रहे हैं, वह सौ साल बाद बस, एक आदमी की गुलामी कर जेब भरने का सिस्टम बन जायेगा। 

और वो सावरकर, जो 60 रुपये के लिए पूरी नेकनामी मिट्टी में मिला लिए। सोने के भाव पीतल बेचने वाले को देख कब्र में कितना उलटते पुलटते होंगे। 

क्योकि ये दो चेहरे, आरएसएस नाम के वृक्ष का सबसे मीठा फल हैं। 

🤔

Friday, August 2, 2024

जाति जनगणना मेरी नज़र में जरूरी क्यों?

जाति जनगणना के कई लाभ, नुकसान नगण्य। 
---------
1. हमारे समाज में जाति और हरेक जाति के आंकड़े/स्थिति से जुड़े कई तरह के भ्रम विद्यमान हैं। उनके टूटने के लिए जातिवार जनगणना जरूरी है। संख्या के साथ उनकी स्थिति का पता होने से असल में वचिंत और कमजोर जातियों को बेहतर सुविधा व योजनाओं का त्वरित लाभ सही अनुपात में दिलाया जा सकता है। 

2. आबादी के अनुपात में सबको समुचित अवसर मिलना ही 'समाजवादी लोकतंत्र' का मूल मकसद है। अनुसूचित जाति, भारत की जनसंख्या में 15 प्रतिशत हैं और अनुसूचित जनजाति 7.5 प्रतिशत हैं। सरकारी नौकरियों, स्कूल, कॉलेज तथा विविध चुनावों में उनको आरक्षण इसी अनुपात में मिलता है। 

3. वहीं, जनसंख्या में ओबीसी और सवर्ण की हिस्सेदारी कितनी है, इसका कोई ठोस आकलन/आंकड़ा नहीं है। 1993 में आये सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मुताबिक, कुल मिला कर 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता, इस वजह से 50 प्रतिशत में से अनुसूचित जाति और जनजाति के संख्यानुपतिक आरक्षण को निकाल कर बाकी का 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी के खाते में डाल दिया गया। इसके अलावा ओबीसी को मात्र 27 प्रतिशत आरक्षण का देने का कोई आधार नहीं है।

4. ऐसे में कुछ सवाल बने रह जाते हैं। पहला यह कि ओबीसी की सही आबादी है कितनी? कहीं ओबीसी को संख्या के अनुपात से ज्यादा या कम आरक्षण तो नहीं मिल रहा है? यदि संख्या से ज्यादा आरक्षण मिल रहा है, तो उसे कम किये जाने की जरूरत है, वहीं यदि संख्यानुपात में कम है, तो इस गैरबराबरी को खत्म करने के लिए आरक्षण बढ़ाने की जरूरत है। चूंकि, आठ लाख की पारिवारिक आय वाली गरीबी को आधार बना कर बिना किसी गणना के सवर्णों को दिये 10 प्रतिशत आरक्षण की वजह से आरक्षण का दायरा अब 60 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, तो सही आंकड़े आने पर इसमें कानूनी तौर पर बदलाव भी संभव है। इससे सुप्रीम कोर्ट के मनमाने फैसलों को तथ्यात्मक रूप से चुनौती दी जा सकती है। 

5. एक मुद्दा यह उठता रहता है कि ओबीसी के आरक्षण का सबसे ज्यादा लाभ तीन-चार प्रमुख जातियों ने ही उठाया है। इनमें उत्तर भारत की तीन प्रमुख ओबीसी जाति यादव, कुर्मी और कुशवाहा जाति के नाम आते हैं। ऐसे में जाति जनगणना से पहले तो यह पता चल पायेगा कि क्या 1993 से लेकर अब तक सरकारी नौकरियों में ओबीसी हिस्सेदारी 27 फीसदी तक भी पूरी हो पायी है या नहीं? यदि पूरी हो भी गयी है, तो क्या सचमुच बड़े हिस्से का लाभ इन्हीं कुछ ही जातियों ने उठाया है? इन जातियों की संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व की क्या स्थिति है?

6. ओबीसी जातियों की संख्या और प्रतिनिधित्व के आंकड़े के आधार पर ओबीसी और इबीसी के आरक्षण अनुपात को घटाया/बढ़ाया जा सकता है। रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को भी लागू किया जा सकता है। 

7. समाज में अभी तक मुंहजोरों का बोलवाला रहा है, क्योंकि असल में कौन कितने पानी में है, यह पता ही नहीं है। फलाने की आबादी कितनी है, सब जाति जनगणना से पता चल जायेगा। नहीं तो अभी वही स्थिति है कि जैसे- हट्टा-कट्टा श्रम करने वाला मजदूर भी थुलथुले मालिक से खुद को कमजोर मानता है। इसी तरह कई तथाकथित कमजोर जातियां अपनी संख्या को जानती ही नहीं है और यह मान कर कि हम तो कम होंगे, न चुनाव लड़ते हैं, न ही दलों के पास टिकट की दावेदारी करते हैं।

8. रही जातिगत विभेद के बढ़ने की बात तो वह पहले से विद्यमान है और उसे हिंदुत्व वे ऑफ लाइफ के रहते खत्म नहीं किया जा सकता। क्योंकि, इस धर्म में पुजारी बनने की योग्यता/प्रक्रिया शिक्षा न होकर जाति है, इसीलिए महान बनने की कोशिश में अपना बहुमूल्य समय नष्ट न करें।

9. बहुसंख्य दलित/ओबीसी जातियों के लोग भेदभाव से बचने के लिए बच्चों के नाम में सवर्णों जैसे सरनेम जोड़ देते हैं। उन्हें आरक्षण का लाभ उठाने से ज्यादा जातिगत भेदभाव वाली व्यवस्था के शिकार हो जाने का भय होता है। अधिकांशतः जिनके सरनेम को देख जाति का कंफ्यूजन हो, वे पिछड़े-दलित वर्ग के होंगे। यही भय उनके तरक्की का काल है, क्योंकि कोई भी जाति से छोटा-बड़ा नहीं होता। छोटे-बड़े लोगों के सोच होते हैं। जरूरत है कि सोच को बड़ा करते हुए अपनी पहचान की गणना करवाइये। 

10. जैसे मेरी जाति कुशवाहा है, यह कहने के लिए मुझे लम्बा समय लग गया, लेकिन यह कहते हुए न तो मुझे कोई दुख है और न ही कोई गर्व। समाज की जो बुनावट है, उसमें से एक जाति में संयोग से मेरा जन्म हुआ। सभी पिछड़ी-दलित जाति के लोग आराम से सवर्णों के सरनेम की तरह अपनी जाति का सरनेम बिना जातिवादी कहलाये लगा सकें, इसके लिए जाति आधारित जनगणना जरूरी है।

और... जिन्हें लगता है कि वे जात-पात से ऊपर उठ चुके हैं, वे जाति वाले कॉलम में नोटा दबा दें। 

बाकी त जे है से हइये है!

एससी-एसटी आरक्षण में कोटे में कोटा का क्या मतलब है? क्या ये सही है भी या नहीं?


कुछ बहुत सिंपल सी बात लोग नहीं समझ पाते। क्योंकि उन्हें उन्ही के वर्ग के लोग गुमराह कर देते हैं। जैसे एससी-एसटी आरक्षण में कोटे में कोटा। यहां यह बात समझनी होगी कि आरक्षण को खत्म या फिर किसी और को नहीं दिया जा रहा, यहां एससी-एसटी वर्ग के ही उन लोगों को नेतृत्व दिया जा रहा जो तमाम कोशिशों के बाद भी मुख्यधारा में नहीं आ पाए। 

अभी जैसे करीब एससी-एसटी के लिए 23% आरक्षण है। इसमें जाति को लेकर किसी तरह का वर्गीकरण नहीं है। अब होगा यह कि इसमें सरोज, जाटव, मीणा, धोबी जैसी जातियों के कोटे निर्धारित हो जाएंगे। फिर हमें यह देखने को नहीं मिलेगा कि एक परीक्षा में एससी-एसटी कोटे से सिर्फ मीणा या फिर जाटव ही नजर आ रहे। सब नजर आएंगे। सबकी स्थिति बेहतर होगी। 

कुछ लोग कहते हैं कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि सामाजिक भेदभाव पर दिया गया है। हां यह सही बात है लेकिन सामाजिक भेदभाव जब तक खत्म नहीं होगा क्या उन्हीं परिवारों को लाभ मिलता रहेगा जो चार-चार पीढ़ियों से आरक्षण के चलते सिस्टम में हैं। उनके पास घर-गाड़ी, बंगला है। 

दलित वर्ग के शिक्षित और सफल लोगों को अपने समुदाय के लोगों की फिक्र करनी चाहिए थी लेकिन वह सिर्फ जातीय पहचान को बढ़ावा देने और उसे बनाए रखने के लिए फिक्रमंद दिखते हैं। आप अपने गांव में देखिए, जो संपन्न हो गए हैं वह अपने ही वर्ग के लोगों का अपमान करने का मौका नहीं छोड़ते। आर्थिक मजबूती से उनके अंदर एक समांती सोच घर कर जाती है। 

आप सबको ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करना चाहिए। इसके लागू होने से दलित वर्ग की बाकी जातियों को लाभ होगा। अगर आपको लगता है कि दूसरे योग्य नहीं हैं तो आप बताएं कैसे योग्य होंगे? मौका मिलेगा तभी तो होंगे न! आप तो अपने ही भाई बंधुओं को मौका नहीं देना चाहते।

बाबा साहेब अम्बेडकर आज होते तो वह भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते।

_✍️ Rajesh Sahu

Wednesday, July 17, 2024

साँप को कैसे पहचानें? साँप के काटने पर क्या करें क्या ना करें?



🟢सांप काट ले तो तुरंत करें उसका उपचार, इन गलतियों से बचें। 

🟢कैसे पहचाने कि सांप जहरीला है या नहीं ?

🟢इस जानकारी को सेव कर ले और दूसरों तक शेयर करें, बरसात के मौसम में सांप काटने से जाने वाली जान इस सही जानकारी से बचाई जा सकती है I

सांप काटने पर सबसे जरूरी है कि उसके लक्षणों की पहचान कर उसका तुरंत उपचार करना।आजआपको बताएंगे कि यदि सांप काट ले तो क्या करेंऔर क्या ना करें। 👇👇 

🟢सांप के काटने पर क्या करें :

1.तुरंत एंबुलेंस को कॉल करें 
2.व्यक्ति को सांप से दूर ले जाएं।
3.यदि घाव दिल के नीचे है तो व्यक्ति को लिटा दें।
4.व्यक्ति को शांत और आरामपूर्वक से रखें और जहर को फैलाने के लिए जितना संभव हो सके व्यक्ति को स्थिर रखें।
5.घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें।
6.प्रभावित हिस्से से किसी भी गहने या टाइट कपड़े को हटा दें।
7.यदि सांप ने पैर पर काटा है तो जूतों को निकाल दें।
9.सांप के काटने के समय का ध्यान रखें।

🟢क्या न करें:

1.डॉ द्वारा निर्देशित किए जाने तक व्यक्ति को कोई दवा न दें।
2.यदि सांप के काटने का घाव व्यक्ति के दिल से ऊपर की ओर है
घाव को न काटें
3.जहर को बाहर चूसने का प्रयास न करें
4.घाव पर ठंडे संपीड़न, बर्फका प्रयोग न करें।
5.व्यक्ति को अल्कोहल या कैफीनयुक्त पेय न दें
6.पीड़ित को चलने न दें। उन्हें वाहन से ले कर जाएं।
7. सांप को मारने या पकड़ने का प्रयास न करें। यदि सम्भव हो तो सांप की तस्वीर ले। 
8.किसी भी पंप सक्शन डिवाइस का उपयोग न करें।

🟢सांप के काटने के लक्षण क्या हैं?
उल्टी ,शॉक ,अकड़न या कंपकंपी एलर्जी 
पलकों का गिरना ,घाव के चारों ओर सूजन, जलन और लाल होना 
त्वचा के रंग में बदलाव ,दस्त बुखार पेट दर्द ,सिरदर्द जी मिचलाना 
लकवा मारना ,पल्स (नब्ज) तेज होना ,थकान मांसपेशियों की कमजोरी ,प्यास लगना, लो BP

🟢कैसे पहचाने कि विषैला है या नहीं ?

भारत में सांपों की 250 प्रजातियां हैं, जिनमें से 4 सबसे अधिक घातक हैं। 
*कॉमन कोबरा (नाग ), 
*सॉ-स्केल्ड वाइपर, 
*कॉमन क्रेट और 
*रसेल वाइपर। 

1.जहरीले सांप का शीर्ष बहुत विशाल(त्रिकोण)होता है जबकि गैर जहरीले सांप का शीर्ष सामान्य होता है। (जैसा नीचे फोटो में दिखाया गया है )

2.आमतौर पर 2 दांत के निशान जहरीले सांप के होते हैं और छोटे-छोटे बहुत सारे निशान गैर जहरीले सांप के। 

Note:- स्वास्थ संबंधित जानकारी के लिए X पर फॉलो करें 
@drvikas1111  पोस्ट को रिट्वीट करें ताकि सही जानकारी से उनकी जान बचाई जा सके। 

🟢सांप काटने पर फर्स्ट ऐड -
सांप काटने की जगह को साबुन और पानी से धोना चाहिए ,साथ ही उस पर साफ/स्टाइल कपड़े से ड्रेसिंग कर सकते हैं। 

सांप काटने की जगह को ऊपर से बांध सकते हैं परंतु ,ज्यादा जोर से बांधने पर पैर/हाथ की ब्लड सप्लाई रुक जाता है और पैर/हाथ काटने की नौबत आ जाती है। #HealthTips #snake

राहुल के बुरे दिन कैसे शुरू हुए??

राहुल के बुरे दिन कैसे शुरू हुए?? 

शुरू हुए भट्टा परसौल से। किसानों की जमीन सरकारी प्रोजेक्ट के लिए लेने, और उचित मुआवजा न मिलने की समस्या को लेकर वे किसानों से मिलने जाना चाहते थे। 

यूपी सरकार ने रोका, तो वे नाटकीय तऱीके से मोटरसायकिल में बैठकर चले गए। यह पहली गलती थी। 
●●
दूसरी गलती थी, उड़ीसा में नियमगिरी का दौरा। यहां उन्होंने अपना फेमस जुमला बोला- आई एम योर सोल्जर एट डेल्ही.. 

राहुल, गरीबो का सिपाही बनने की कोशिश कर रहे थे। यह अच्छी बात तो नही थी। 

गरीबो का सिपाही बनने के लिए आपको अमीरों के किले पर चढ़ाई करनी पड़ेगी। और अमीर जब आपका मित्र ही हो, तो चढ़ाई क्यो करना?? 

क्योकि नियमगिरी और भट्टा परसौल के बाद भू अधिग्रहण क़ानून आया। किसानों को जमीन के चौगुने मोल मिले,लेकिन अमीरों के प्रोजेक्टों की कॉस्ट तो चौगुनी हो गई। यह कीमत मुनाफे में छेद करती है। नुकसान देती है। 

आखिर यह दुश्मनी क्यो निकाली राहुल ने?? 
●●
यूपीए-2 सरकार भी अपने पैरों पर जमकर कुल्हाड़ी मार रही थी। और उसमे आगे आगे थे- जयराम रमेश। 

वे पर्यावरण मंत्री थे। 

अब मंत्री को लालबत्ती कार लेनी चाहिए, बंगले में रहना चाहिए। चुपचाप फीते काटने चाहिए और नोट लेकर, नोटशीट पर दस्तखत करने चाहिए। पर मंत्रीजी एआईए- एसआईए स्टडी को पढ़ने लगे

जयराम रमेश ने अपना जॉब सीरियसली ले लिया। पर्यावरणीय मानकों पर सैंकड़ो प्रोजेक्ट रद्द किए, खारिज किया, फच्चर फंसा दिया। धनपशुओं के अरबो अधर में लटक गए।  

अब हाथियों के कॉरिडोर के लिए, माइंस प्रोजेक्ट को रोकने का काम, कोई बुद्धिमान नेता रोकता है क्या?? 

जिस देश मे अक्ल से बड़ी भैंस होती है, वहां हाथी बड़ा या उद्योगपति? आप बताओ। 
●●
एक के बाद ऐसे कई मामले हुए, और सरकार अमीर विरोधी सरकार बन गयी। 

लेकिन अमीरों के हाथ, सरकार से भी लम्बे होते है। और चैनल उनमे से एक होता है। 

देश के 30 में से 18 चैनल उसी के थे, जिसके लड़के के ब्याह में रिहन्ना नाचती है। लिहाजा सारे चैनल सुर बदलने लगे। 

जो घोटाले, पांच सात साल बाद, कोर्ट खारिज करने वाला था, उनका तुरत फुरत मीडिया ट्रायल चला। चैनल के पर्दे पर आपकी अदालत लगी। एंकरों ने मनमोहन सरकार को, टीवी पर दोषी करार दे दिया। 
●●
एक कंगारु कोर्ट रामलीला मैदान में भी लगाई गई। टीवी ने उसे 60-60 घण्टे का अनब्रोकन कवरेज दिया। इन कोशिशों से एकाएक, हवा बदलने लगी। 

दरअसल तूफान पैदा हो गया। 

जो बड़े बड़े पंखे लगाकर पैदा किया गया था। इन पंखों का कनेक्शन उन्ही घरानों से जुड़ा था, जिनके ब्याह में जस्टिन बीबर नाचता है। 
●●
सरकार बदली, और फिर उसी मीडिया ने पप्पूकरण शुरू किया। टीवी और सोशल मीडिया पर 5 साल, एकतरफा नरेटिव चला। 

पप्पू, पप्पू, पप्पू...

राहुल फिर भी लड़े। भीतर लड़े, बाहर लड़े, लेकिन अकेले। न कांग्रेस साथ थी, न जनता, न मीडिया, न सिस्टम। उस पर बीच चुनाव बालाकोट का ड्रामा। 

यूँ समझिये, 2019 में अभिमन्यु को घेरकर मारा गया। जो सरकार बदलनी चाहिए थी, मजबूत होकर लौटी। 

राहुल भी महज 8 सीटें बढ़ा सके। 
●●
इस्तीफे, और साल दो साल की उहापोह के बाद राहुल ने फिर सर उठाया। वह किया, जो पहले नही किया था। 

जनता से जुड़े। जो शब्दो से कह पाने में सफल न हुए, देहभाषा बोल गई। अब उसकी आंखें बोलती है, बदन बोलता है, देश सुनता है। 

समझता भी है। 
●●
पप्पू करण का वह दौर गुजर चुका है। राहुल मिट्टी पकड़ पहलवान की तरह अखाड़े में डटे हैं। पहले से कहीं ज्यादा मुखर, चमकदार, ताकतवर, निर्भय नजर आते हैं। 

लेकिन अंदाज वही अक्खड़ है। वे खेत मे दिख जाएंगे, नाई की दुकान में, किसी बढई या मिस्त्री की वर्कशाप में दिख जाएंगे, सड़को पर चलते दिख जाएंगे...

लेकिन आज भी यह बन्दा, उस ब्याह में नही दिखता जहां देश का सारा पोलिटीकल क्लास नाचता है। 
●●
यह तब जब सबसे बड़ा उद्योगपति, खुद न्योता लेकर दस जनपथ पहुँचा। राहुल नही मिले, वे भगदड़ में मरे लोगो को सांत्वना देने चले गए। मणिपुर चले गए। गुजरात चले गए। 

एंटीलिया में हाजिरी नही दी, 
सर न झुकाया। 

इस जिद्दी लड़के के इसी अंदाज का कायल हूँ। अब भले ही इसी अंदाज ने जिसने पंद्रह साल पहले, कांग्रेस का, राहुल का, देश का सितारा डुबोया था। 
●●
पर अच्छा लगता है, कि तमाम झँजवात में गिरने, बिखरने, टूटने के बावजूद भी कोई है जो डरा नही है, डिगा नही, बदला नही है। 

वो आज भी अड़ा है.. 
वहीं खड़ा है। 

भट्टा परसौल के किसानों से घिरा, नियमगिरी के आदिवासियों के बीच उस मंच पर, जहां से आती हुई आवाज, वैसी की वैसी रवानियत के साथ, कानो में गूंज रही है.. 

आई एम योर सोल्जर एट डेल्ही.. 
●●
और मैं कहता हूँ...बी देयर माई बॉय, 

योर एरा हैज कम...


लेखक कर्ता है आपका

Monday, July 15, 2024

आपको पता है अमेरिका में राष्ट्रपति की हत्या कब-कब हुई?

Photo : Convey of John f Kennedy

आपको बता दे कि अमेरिका में कब-कब राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई? 

* 1865 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी गयी.
* 1881 में तत्कालीन राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड की हत्या कर दी गयी.
* 1901 में तत्कालीन राष्ट्रपति विलियम मैककिंली की हत्या कर दी गयी.

इस हत्या के बाद अमेरिका की संसद (Congress) ने सीक्रेट सर्विस एजेंसी से अमेरिका के राष्ट्रपति को सुरक्षा मुहैया कराने का जिम्मा सौंपा.

1902 में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सुरक्षा देना शुरू कर दिया.

◆◆◆
तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 14 अप्रैल 1865 में अपनी मौत से कुछ घण्टे पहले सीक्रेट सर्विस एजेंसी की स्थापना के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किया था.

लेकिन सीक्रेट सर्विस की स्थापना सुरक्षा के लिए नही, जाली नोटों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए की गई थी.

सीक्रेट सर्विस एजेंसी को ज्यादा अधिकारी दिया गया. हत्या, बैंक रॉबरी और गैरकानूनी जुआ की जांच करने के अलावा आंतरिक खुफिया एजेंसी का भी दायित्व सौंपा गया.

1908 में FBI की स्थापना के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंसी ने अपना पूरा ध्यान राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रित किया.

◆◆◆
1963 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी पहले राष्ट्रपति थे जिनकी हत्या सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था में हुई.

डल्लास शहर के दौरे पर पहुंचते ही सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति के लिमोजीन कार की छत को बंद रखा था.

हज़ारों लोग सड़कों पर कई घण्टों से राष्ट्रपति की एक झलक देखने के लिए खड़े थे. जॉन एफ कैनेडी ने जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिए लिमोजीन कार की छत को खुला कर करवा दिया.

सुरक्षा व्यवस्था में यह सबसे बड़ी चूक साबित हुई.

जॉन एफ कैनेडी के सिर में गोली मार दी गयी. उनकी पत्नी घबरा गयीं वो चीखने चिल्लाने लगीं 

पीछे के काफिले में चल रही सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की कार से क्लिंट हिल नाम के सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने बहादुरी का परिचय देते हुए राष्ट्रपति की चलती कार पर कूद कर राष्ट्रपति की पत्नी को कवर किया.

◆◆◆

जॉन एफ कैनेडी की हत्या के बाद सीक्रेट सर्विस सुरक्षा में किसी भी राष्ट्रपति या भूतपूर्व राष्ट्रपति की जान नही गयी.

लेकिन हत्या करने की नाकाम कोशिश जरूर हुई.

1912 में तत्कालीन राष्ट्रपति थिओडोर रूसेवलेट पर जानलेवा हमला हुआ. 

1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हुआ. 

2024 में भूतपूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ.

◆◆◆

1968 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे रोबर्ट एफ कैनेडी की हत्या कर दी गई.

इस हत्या के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंसी को राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा देने का दायित्व सौंपा गया.

सीक्रेट सर्विस एजेंसी सिटींग राष्ट्रपति, उनका परिवार और भूतपूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को आजीवन सुरक्षा मुहैया कराती है.

आप लोगों को जानकारी कैसे लगी कमेंट बॉक्स में बताएं.


■■■■■